रीवाl आज रीवा का ऐतिहासिक दिन है l आज से इंदौर और रीवा के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई है। अब ट्रेन या बस से करीब 15 घंटे में पूरी होने वाली यह यात्रा महज 1 घंटे 45 मिनट में पूरी हो सकेगी। यह समूचे क्षेत्र के लिए खुशखबरी है l इंडिगो एयरलाइंस द्वारा संचालित इस फ्लाइट के शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल एवं नगरीय विकास आवास और संसदीय कार्य विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में रीवा एयरपोर्ट में आज 22 दिसम्बर को रीवा-इंदौर विमान सेवा का शुभारंभ किया गया। रीवा से इंदौर हवाई सेवा विन्ध्य क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई गति देगा तथा विकास व्यापार और में पर्यटन के अवसरों को सशक्त बनाएगा। इससे विन्ध्य क्षेत्र के रहवासियों जो इंदौर में निवासरत, हजारों नागरिकों को बेहतर सुविधा मिलेगी इंदौर विमानतल से मुंबई, दिल्ली, का जयपुर, अहमदाबाद, बैंगलोर आदि शहरों के साथ ही विदेशों के लिए भी सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। इस हवाई सेवा से विन्ध्य क्षेत्र के सतना, सीधी, शहडोल, मऊगंज आदि क्षेत्रों के नागरिकों को व्यवसाय के साथ ही विद्यार्थियों को शिक्षा में सुविधा भी मिलेगीl
रीवा से इंदौर के लिए एटीआर 72 विमान उड़ान भरेगा। इंडिगो एयरलाइंस की इस नियमित सेवा में वायुयान सुबह 11.30 बजे इंदौर से रवाना होकर दोपहर बाद 1.15 बजे रीवा आएगा तदुपरांत 1.35 बजे रीवा से इंदौर रवाना होगा। कार्यक्रम अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों सहित शहर के गणमान्य सदस्यों ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त कीl
4700 रुपए हैं किराया
यह फ्लाइट 70 सीटर विमान से संचालित की जा रही है। इसका किराया करीब 4700 रुपए रखा गया है।
इस हवाई सेवा से केवल रीवा ही नहीं, बल्कि सतना, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, मऊगंज और मैहर जैसे विंध्य क्षेत्र के अन्य जिलों को भी सीधा लाभ मिलेगा। अब तक इंदौर से प्रदेश में केवल जबलपुर के लिए सीधी उड़ान थी, अब रीवा दूसरी सीधी प्रादेशिक हवाई सेवा बन गई है। उड़ान शुरू होने से क्षेत्र को सीधे व्यापारिक और आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा l
Back to top button