मध्य प्रदेशराज्य

MURDER : मां के साथ दादा को शराब पीता देख पोते ने कर दी हत्या : क्षेत्र में हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Table of Contents

रीवा lरीवा में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पोते ने अपनी मां के साथ दादा को शराब पीता देख उसकी हत्या कर डाली। पोते ने अपने दादा से कहा कि तुम्हें शर्म नहीं आती अपनी बहू के साथ बैठकर शराब पी रहे हो और डंडे से मारा। मामला बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बदराव गांव का बताया जा रहा है। हुई इस वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। आरोपी फरार है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है l

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी गई। मृतक की पहचान श्रीनिवास साकेत उर्फ श्रीनिवास चौधरी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि श्रीनिवास साकेत ने कुछ समय पहले बैंक से पैसे निकाले थे और वह अपनी बहू के साथ बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे। इसी दौरान घर में विवाद की स्थिति बन गई। मृतक के दूसरे पोता आशीष चौधरी ने पुलिस को बताया कि उसके बाबा शराब के नशे में उसकी मां से बहस करने लगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button