देश

चोरों ने एटीएम काटा और पिकअप में लोडकर ले गए, माधवनगर में देर रात वारदात से सनसनी, मशीन में 10 लाख रूपए होने का अनुमान

सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगा रही पुलिस

कटनी, यशभारत। जिले में चोरी की वारदातों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। कहीं बाइक चोरी हो रही है तो कहीं घर का ताला तोडक़र जेवरातों पर हाथ साफ किया जा रहा है। अब माधवनगर में एटीएम मशीन की चोरी की घटना सामने आई है। लगातार बढ़ती वारदातों से लोगों में असुरक्षा की भावना पनप रही है। वारदातों का खुलासा नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिन्ह लग रहा है। क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा चोरी की घटनाओं का पता लगाकर आरोपियों को पकडऩे के निर्देशों के बावजूद शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के थाना प्रभारियों द्वारा कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। जिससे चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब माधवनगर थाना क्षेत्र में चोरों ने पुलिस को चुनौती पेश करते हुए एटीएम मशीन को ही पार कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी में बताया गया है कि माधवनगर चौराहे पर शुक्रवार-शनिवार की देर रात मुख्य मार्ग से चंद कदमों की दूरी में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की एटीएम मशीन लगी हुई है। जिससे रात करीब ढाई बजे चोरों ने बड़े इत्मीनान से पहले एटीएम मशीन को काटा और उसके बाद मशीन को पिकअप में लोड कर के फरार होने में सफल हो गए। चोरी की इस वारदात के बाद से पूरे माधवनगर में हडक़म्प की स्थिति निर्मित हो गई है। खबर मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। चोरों को पकडऩे के लिए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस की कई टीम सक्रिय की गई है, लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
गोसलपुर में भी इसी तरह की वारदात
इस घटना से दो दिन पहले जबलपुर जिले के गोसलपुर में भी इसी तरह की घटना को अज्ञात चोरों ने अंजाम देने का असफल प्रयास किया था। वहां पर चोरों ने एटीएम मशीन को काट तो लिया था मगर लोगों की सक्रियता के कारण वे मशीन को साथ ले नहीं जा पाए थे। गोसलपुर में एटीएम मशीन काटे जाने की वारदात घटित होने के बाद भी कटनी पुलिस ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। सुस्त पेट्रोलिंग का फायदा उठाते हुए आखिरकार जबलपुर में जो कुछ नहीं घटित हुआ, वह कटनी में घटित हो गया। यहां पर एक बात और बताना आवश्यक है कि जबलपुर के गोसलपुर में जब चोरों ने एटीएम मशीन काटी थी और वहां पिकअप को पुलिस ने पकड़ा था तो वह पिकप चोरी की पाई गई थी। इससे यह संभावना अत्यधिक प्रबल है कि कटनी में एटीएम की चोरी के लिए इस्तेमाल की गई पिकअप भी चोरी की ही हो।
एटीएम मशीन में 10 लाख रूपए होने का अनुमान
सूत्र बताते हैं कि जिस एटीएम मशीन को चोर अपने साथ चुरा कर ले गए हैं, उस एटीएम मशीन के अंदर लगभग 10 लाख रुपए से भी अधिक राशि मौजूद थे। चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने एटीएम मशीन के अंदर मौजूद सीसीटीवी कैमरे में स्प्रे डाल दिया और फिर बड़े आराम से एटीएम मशीन को काटाए पिकअप में लोड किया और साथ लेकर रफू चक्कर हो गए। बताया जाता है कि एटीएम मशीन को साथ लेकर जाने वाले चोर जबलपुर की तरफ जाते हुए दिखाई दिए हैं।
पुलिस पर उठ रहे सवाल
चोरी की वारदात घटित होने के बाद पुलिस तंत्र की सुस्त कार्यप्राणी प्रणाली उजागर हो रही है। इस चोरी की घटना ने सतर्कता, सुरक्षा, कानून व्यवस्था जैसे बड़े-बड़े दावों की पोल खोल कर रख दी है। अब जब बीच चौराहे में लगा बैंक का एटीएम ही सुरक्षित नहीं है तो क्या घरों की तिजोरिया और जानमाल सुरक्षित है। इस घटना में एक बात और हैरान करती है कि क्या संबंधित बैंक ने अपने एटीएम में सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं किया था। यदि नहीं किया था तो इसकी जवाबदारी भी बैंक की है और अगर किया था तो एटीएम का गार्ड घटना के समय था कहां, हालांकि इस मामले को लेकर अभी तक कटनी पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इस घटना ने चोरों के बढ़ते हौसले और लचर सुरक्षा व्यवस्था की कहानी बयां कर दी है।
गांधीद्वार से बाइक चोरी
कोतवाली अंतर्गत बाइक चोरी की एक ओर वारदात सामने आई है। गांधीद्वार जैन बोर्डिंग स्कूल के सामने पन्ना मोड़ थाना कुठला निवासी पंकज पटेल पिता बाबूजी पटेल की मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 21 एमई 3065 खड़ी थी, जिसे अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।
वृन्दावन कालोनी में चोरों का धावा
्रमाधवनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत वृन्दावन कालोनी स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोला हैं। जानकारी के मुताबिक वृन्दावन कालोनी सत्रुन्जय कुशवाहा पिता हरिनंदन कुशवाहा के मकान में अज्ञात चोरों ने घुसकर 2 ईयररिंग, 1 टाप्स, 1 सोने की चेन, 3 पायल, 3 ब्रासलेट एवं बच्चो की गिलास कटोरी सहित 90 हजार रूपये का मसरूका पार कर दिया है। चोरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 331(4) 305, बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।
इनका कहना है
माधवनगर में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम को चोरों ने चुरा लिया है। वारदात के बाद सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगाया जा रहा है।
-डॉ. संतोष डेहरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकIMG 20251206 WA0596 IMG 20251206 WA0636

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button