जबलपुरमध्य प्रदेश

पश्चिमी विक्षोभ तय करेगा ठंड की रफ्तार,तापमान सामान्य दायरे में

5 दिसंबर से सक्रिय सिस्टम बदल सकता है मौसम का मिज़ाज

जबलपुर यश भारत।शहर में पिछले कुछ दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य बने रहने के बावजूद सुबह और शाम के समय ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 4 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य स्तर पर रहा। इससे पहले 3 दिसंबर को अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इस दिन न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा नीचे रहा, जिसके कारण सुबह के समय सिहरन बढ़ी हुई महसूस हुई।

मौसम विशेषज्ञों की नजर अब 5 दिसंबर से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ पर टिकी है, जो उत्तर भारत के मौसम में बदलाव लाने की क्षमता रखता है। स्थानीय मौसम कार्यालय प्रभारी डी.के. तिवारी ने बताया कि आने वाला पश्चिमी विक्षोभ कितना प्रभावी रहता है, इसी पर निर्भर करेगा कि शहर में ठंड बढ़ेगी या कुछ दिनों के लिए कम हो सकती है।

उन्होंने संकेत दिए कि इस सिस्टम के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। यानी फिलहाल कड़ाके की ठंड का दौर तत्काल नहीं बढ़ेगा, लेकिन सुबह-शाम की ठंडक फिलहाल बनी रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार यदि पश्चिमी विक्षोभ मजबूत रहा तो उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बादल छा सकते हैं, जिससे दिन के तापमान में मामूली गिरावट संभव है। वहीं न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी से रात और सुबह की सर्दी थोड़ी कम महसूस हो सकती है। फिलहाल मौसम का रुख स्थिर है, लेकिन 5 दिसंबर के बाद मौसम में बदलाव की स्थिति और स्पष्ट होगी। विभाग ने नागरिकों से सलाह दी है कि सुबह-शाम बाहर निकलते समय हल्की गर्म कपड़ों का उपयोग जारी रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button