मध्य प्रदेशराज्य

 डॉ. राकेश सिंह कुशवाहा होंगे नए कुलगुरु :राज्यपाल के आदेश पर हुई धारा 52 के तहत नियुक्ति

Table of Contents

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (MCBU), छतरपुर में नए कुलगुरु की नियुक्ति कर दी गई है। मध्यप्रदेश के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर के प्रोफेसर एवं कुलसचिव डॉ. राकेश सिंह कुशवाहा को MCBU का कुलगुरु नियुक्त किया है। डॉ. कुशवाहा की यह नियुक्ति पूर्णकालिक कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने तक या आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेगी।

        राज्यपाल एवं कुलाधिपति द्वारा आज जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह नियुक्ति मध्य प्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा 52(1) और तृतीय अनुसूची में यथा उपांतरित धारा 13 एवं सहपठित धारा 52 की उपधारा (3) के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है।

आदेश में कहा गया है कि डॉ. राकेश सिंह कुशवाहा, जो कि वनस्पति विज्ञान के प्रोफेसर एवं कुलसचिव हैं, को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, छतरपुर का कुलगुरु नियुक्त किया जाता है।

       गौरतलब है कि महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर शुभा तिवारी को विभिन्न अनियमिताओं एवं शिकायतों के चलते शनिवार को राज्यपाल के आदेश पर मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा बर्खास्त किया जा चुका है। उक्त खाली पद पर आगामी आदेश तक डॉ. कुशवाहा की नियुक्ति की गई है 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button