भोपालमध्य प्रदेश

गद्दे-रजाई गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान; शार्ट सर्किट से हादसा

गद्दे-रजाई गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान; शार्ट सर्किट से हादसा
भोपाल, यशभारत। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में मंगलवार को मुख्य सड़क किनारे स्थित एक गद्दे-रजाई की दुकान और गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि दूर-दूर से घना धुआं और लपटें दिखाई दे रही थीं। चार फायर स्टेशनों से दमकलों ने मौके पर पहुंचकर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना अशोका गार्डन थाने और मयूर अस्पताल के पास हुई। दोपहर के समय रूई के गद्दे और रजाई की दुकान सह-गोदाम में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया। रुई और कपड़े जैसी ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैली।
चार फायर स्टेशनों की टीम ने संभाला मोर्चा
आग की सूचना मिलते ही बोगदा पुल, गोविंदपुरा, फतेहगढ़ और कबाड़खाना फायर स्टेशनों से चार दमकलें मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोग भी आग बुझाने के प्रयासों में जुट गए। घनी आबादी और पास की दुकानों को खतरे में देखते हुए बचाव दलों ने तत्काल कार्रवाई की। खासी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों को सुरक्षित किया जा सका।
शार्ट सर्किट बना कारण, ट्रैफिक हुआ डायवर्ट
प्रथम जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है। आगजनी की घटना से 80 फीट रोड पर अफरा-तफरी मच गई और भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने मोर्चा संभाला और एहतियात के तौर पर रूट को डायवर्ट किया ताकि कोई अप्रिय हादसा न हो। दो घंटे की मेहनत के बाद जब आग काबू में आई, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button