कंपकपाती की ठंड से बच्चों को राहत दिलाने प्रशासन हुआ संवेदनशील : 8.30 बजे के बाद लगेंगे स्कूल, आदेश का पालन नहीं करने पर होगी कड़ी कार्यवाही

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ सर्दी के मौसम में कंपकपाती ठंड से राहत दिलाने के मामले में कलेक्टर संदीप जी आर की संवेदनशीलता सामने आई है। इस संबंध में उन्होंने जिले के सभी स्कूलों को सुबह 8:30 बजे के पहले न लगाए जाने के निर्देश दिए।
सागर जिला कलेक्टर संदीप जी आर निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के प्रबंधन को आदेशित किया है कि मंगलवार 18 नवंबर से आगामी आदेश तक स्कूलों को सुबह 8:30 के पहले ना लगाया जाए। उन्होंने कलेक्टर के इस आदेश को सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
इस संबंध में जारी किए गए परिपत्र में कहा गया है कि सर्दी का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ने के कारण छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के दृष्टिगत, जिला सागर अंतर्गत समस्त शासकीय/अशासकीय/केन्द्रीय/आई. सी.एस.ई./सी.बी.एस.ई. विद्यालयों का संचालन अग्रिम आदेश तक, प्रातः 08.30 बजे के पूर्व, नहीं किया जावे। यह आदेश तत्काल प्रभाव शील होगा। आदेश का कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित करें।







