भोपालमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने “स्टेट कनेक्ट सेंटर” के प्रभारी के रूप में राजीव सिंह को नियुक्त किया

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने “स्टेट कनेक्ट सेंटर” के प्रभारी के रूप में राजीव सिंह को नियुक्त किया

यश भारत, भोपाल। – संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने वरिष्ठ नेता और प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सिंह को “स्टेट कनेक्ट सेंटर” का प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा की गई है।

 यह केंद्र प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम जनता के बीच एक सेतु का काम करेगा। इसका मुख्य लक्ष्य संवाद को सुगम बनाना और संगठन के कामकाज में समन्वय को और बेहतर करना है।

 इस नियुक्ति पर, पटवारी ने कहा, “कांग्रेस संगठन में हर पद सेवा और समर्पण का प्रतीक है। हमें पूरा विश्वास है कि राजीव सिंह अपने अनुभव और सक्रियता से इस केंद्र का प्रभावी संचालन करेंगे। वे कार्यकर्ताओं और जनता के बीच मजबूत संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button