जबलपुरदेशमध्य प्रदेश

नासा की चेतावनी: आज रात करीब 3 बजे बुर्ज खलीफा से दोगुना बड़ा एस्टेरॉयड बढ़ रहा पृथ्वी की तरफ

WhatsApp Icon
Join Youtube Channel

आज रात करीब 3 बजे एक बड़े आकार का एस्टेरायड पृथ्वी के करीब से गुजरेगा। आकार में दुनिया की सबसे बड़ी बिल्डिंग बुर्ज खलीफा से भी बड़ा यह एस्टेरॉयड पृथ्वी से करीब 19 लाख किलोमीटर दूरी से गुजरेगा, जो पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी का लगभग 5 गुना है।

सुनने में भले ही यह दूरी बहुत ज्यादा लगती हो, लेकिन अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा के मुताबिक, करीब छह लाख साल बाद पृथ्वी के इतने करीब से कोई इतना बड़ा एस्टेरॉयड गुजर रहा है। आखिरी बार जो एस्टेरॉयड इतना करीब से गुजरा था, उसके कारण पृथ्वी के तापमान में आए बदलाव को ही डाइनासोर्स के खात्मे का जिम्मेदार माना जाता है।

नेशनल एयरोनाटिकल एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन यानी नासा ने 7482 नामक इस एस्टेरॉयड की लंबाई करीब 1 किलोमीटर यानी 3280 फीट बताई है। हालांकि नासा के मुताबिक, इससे धरती को कम खतरा है। लेकिन अगर एस्टेरॉयड अपना रास्ता बदल लेता है तो पृथ्वी के लिए खतरनाक साबित हो सकता है और भारी तबाही मच सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button