सागरl सागर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर शातिर ठग बुजुर्ग की गोल्ड की अंगूठियां लेकर फरार हो गए l
बताया जा रहा है कि सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में बस स्टैंड से जिला अस्पताल मार्ग पर दो बदमाश ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर बुजुर्ग के साथ धोखाधड़ी की। वे बुजुर्ग से सोने की तीन अंगूठी लेकर भागे हैं। मामले में बुजुर्ग ने गोपालगंज थाने पहुंचकर शिकायत की। दरअसल बुजुर्ग नातिन को स्कूल से घर लेकर लौट रहे थे तभी उन्हें बातों में उलझाकर अपने पद का रोब दिखाते हुए वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए पुलिस मामले की जांच में जुटी हैl
Back to top button