मध्य प्रदेशराज्य
आलूबड़ा के पैसे मांगने पर पुलिस कर्मी ने की मारपीट : पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन

नरसिंहपुर यशभारत। जिले के करेली रेलवे स्टेशन के बेंडर अंकित तिवारी को करेली थाने में पदस्थ पुलिस कर्मी अमित यादव से आलू बड़ा के पैसे मांगना भारी पड़ गया । अपनी मेहनत का पैसा माँगना पुलिस कर्मी को इतना नागवार गुजरा की उसने बेंडर अंकित को थाने लाकर अपने साथियों के साथ बेरहमी से मारा। पीडि़त नेे दोषियों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करने का आवेदन करेली नगर निरीक्षक को दिया है जिस पर अभी तक कोई करवाई नहीं हुई है ।
यह है मामला
पीडि़त अंकित पिता हीरालाल तिवारी निवासी लक्ष्मीनारायण वार्ड करेली ने करेली थाना प्रभारी को दिये शिकायती आवेदन में बताया कि वह करेली के रेल्वे स्टेशन केन्टीन प्लेट फार्म नं. 1 में ठेकेदार के अधीनस्थ रहकर बेंडर के रूप में याने आलू बड़ा बेचने का काम करता है। 15 अगस्त 2025 को रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म पर थाना करेली में पदस्थ पुलिस कर्मी अमित यादव ने मुझसे 4 आलूबंडा लिये, मैंने अमित यादव से पैसे मांगे तो तभी ट्रेन आ गयी और मैं आलू बडा बेचने ट्रेन में चला गया जाते समय मैंने केंटीन में बैठे ठेकेदार श्री राजपूत से यह कहा कि 40 रूपये काट लेना, और जब मैं ट्रेन से आलू बडा बेचकर आया तो पुलिस कर्मी यादव ने मेरे साथ अभद्र व्यवहार करते कहा कि तू मुझे नही जनता, मेरी वर्दी नहीं दिख रही कि मैं पुलिस कर्मी हूं, यह कहते हुए वह मुझे पुलिस थाना लेकर आ गये, और 8-10 पुलिस कर्मियों के साथ मेरे साथ थाना में बहुत मारपीट की और पुलिस ने जानबूझकर मेरे ऊपर 116 का केश भी बना दिया । मैंने इसकी शिकायत थाने में तुरंत की लेकिन 15 अगस्त होने के कारण मेरी सुनवाई नही हो पायी। पीडि़त ने पुन: 18 अगस्त को थाने पहुंचकर अमित यादव सहित 8-10 पुलिस कर्मियों जिन्होंने मारपीट की है उनके ऊपर एफआईआर दर्ज हो शिकायत की है। पीडि़त ने बताया कि मेरी कोई गलती नही है आलू बडा के पैसे मांगने पर अमित यादव पुलिस कर्मी ने मारपीट की है। पीडि़त ने न्याय की गुहार लगायी है।
इनका यह है कहना….
18 अगस्त को मामला मेरे संज्ञान में आया है आवेदक ने 15 अगस्त को कही आवेदन नही दिया, करेली व्यापारी वाले कांड के समय भीड़ के बीच में ही आवेदन दिया है जिसकी जांच करायी जा रही है।
मनोज गुप्ता- एसडीओपी नरसिंहपुर







