भोपाल में निकली अहिल्या वाहिनी बाइक रैली मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, बोले- यह बदलती सामाजिक सोच का प्रतीक

भोपाल में निकली अहिल्या वाहिनी बाइक रैली मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, बोले- यह बदलती सामाजिक सोच का प्रतीक
भोपाल यशभारत। प्रदेशव्यापी महिला बाइक रैली अहिल्या वाहिनी का आयोजन भोपाल में शुक्रवार को किया गया। सीएम डॉ. मोहन यादव ने शौर्य स्मारक से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति में नारी शक्ति को सदैव उ’च स्थान प्राप्त रहा है। यह रैली केवल आयोजन मात्र नहीं, बल्कि नारी शक्ति की दृढ़ता, आत्मनिर्भरता और बदलती सामाजिक सोच का प्रतीक है। उन्होंने पुलिस, खेल विभाग और सहयोगी संस्थाओं को इस सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी। अब कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। रैली शौर्य स्मारक से शुरू होकर न्यू मार्केट, रोशनपुरा, जवाहर चौक, अटल पथ, प्लेटिनम प्लाजा चौराहा, व्यापमं चौराहा होते हुए फिर शौर्य स्मारक पर खत्म होगी।देश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 मई को भोपाल में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद बहनों को सीधे संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा, देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती के अवसर पर राजधानी भोपाल सहित पूरे रा’य में व्यापक आयोजन हो रहे हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन के अधिकारी, स्कूली ब’चे, समाज के विभिन्न वर्गों के लोग और नागरिक मौजूद रहेंगे।मां तुझे प्रणाम योजना की प्रतिभागी भी शामिल रहीं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘मां तुझे प्रणाम’ योजना की महिला प्रतिभागियों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। योजना के अंतर्गत ग्वालियर-चंबल संभाग की 90 युवतियों को भोपाल भ्रमण पर भेजा गया है, जहां वे शौर्य स्मारक, मानव संग्रहालय, भोजपुर, साँची, वन विहार और अन्य ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करेंगी।मां तुझे प्रणाम’ योजना की शुरुआत साल 201& में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा की गई थी, जिसके तहत अब तक 1,667 युवाओं को भारत की सीमाओं और ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा कराई जा चुकी है। लोकमाता ने देवस्थानों की शोभा बढ़ाई मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई के शासनकाल में हमारे सभी देवस्थान विश्वनाथ बाबा धाम, सोमनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री हो या हमारे प्रदेश का उ’जैन महाकाल हो, ऐसे सभी के देवस्थानों पर पीने के पानी की प्याऊ, नहाने के लिए नदी के किनारे घाट, अन्न क्षेत्र, कुओं की व्यवस्था और धर्मशालाएं जहां यात्री आराम से अपना समय गुजारे, उन्हें निर्मित करवाया। एक तरफ लोकमाता देवी अहिल्या ने अपने जीवन के वे सारे शासन के सूत्र संभाले और उनके माध्यम से अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन किया। इसके साथ ही उन्होंने सांस्कृतिक रूप से उस काल में जो एक तरह से हमारे विरोधी लोगों की सत्ता का समय और विपरीत काल था ऐसे दौर में भी देश के अनेक धार्मिक और सभी देवस्थानों की आभा बढ़ाने का कार्य किया। प्रधानमंत्री का आगमन गर्व और हर्ष का विषय मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरे वर्ष देवी अहिल्या की &00वीं जयंती को मनाने के लिए संकल्पबद्ध है। ऑपरेशन सिंदूर का समय हम सबको याद है जब हमारी बहनों के सिंदूर को उजाडऩे का दुस्साहस किया गया, जिसका राष्ट्र ने करारा जवाब दिया। ऐसे में हमारे लिए लोकमाता अहिल्याबाई के जन्मोत्सव से अ’छा क्या दिन होगा जब राष्ट्र रक्षा के लिए प्रतिबद्ध प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित करते हुए हम मध्यप्रदेश में दो लाख बहनों की भागीदारी से एक बड़ा आयोजन करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व से हमारी सेना ने शौर्य का रिकॉर्ड बनाया है। सेना के जवानों द्वारा इस देश के शासन तंत्र के आधार पर लोकतंत्र की यह सबसे बड़ी विजय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आहवान किया कि &1 मई के कार्यक्रम को सभी मिलकर सफल और सार्थक बनाएं।







