जबलपुरदेशभोपालराज्य

चाकू अड़ाकर मोबाईल छीनने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार, छीना हुआ मोबाईल और मोटर सायकिल जब्त 

जबलपुर यशभारत।थाना संजीवनी नगर चौकी धनवंतरी नगर में 1जनवरी 25 को महेश ठाकुर उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम लोहारी सूखा पाटन रोड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह बिल्डिंग वर्क लोहा बांधने का काम करता है उसके साथ राकेश पटैल भी काम करता है। 31दिसंबर को वह, राकेश पटैल की मोटर सायकल क्रमाक एमपी 20 एम व्ही 4002 से राकेश पटैल के साथ सुखसागर हास्पिटल का आर्डर लेनेे गया था जहां से उसे 2 हजार रूपये एडवांस काम के लिये मिले थे, वापस आकर तिलवारा पेट्रोल पम्प में पेट्रोल भरवाकर पगलापुर गये थे, पगलापुर मे काम देखने के बाद धनवंतरीनगर चौक में शाम लगभग 7 बजे दोनों ने शराब पी थी उसके बाद राकेश पटैल को मोटर सायकल में पीछे बैठाकर वह मोटर सायकल चलाते हुये अंधमूक वायपास होते हुये घर जा रहा था रात लगभग 10 बजे एचपी पेट्रोल पम्प के सामने अंधुआ पहॅुचे तभी एक मोटर सायकल में अज्ञात तीन व्यक्ति आकर उसकी मोटर सायकल के आगे अपनी मोटर सायकल खड़ी कर उसकी मोटर सायकल की चाबी निकाल लिये और 2 व्यक्तियों ने चाकू निकालकर उसको घेर लिया तथा तीसरे व्यक्ति ने राकेश पटैल केा चाकू अडा दिया और उसका रेडमी कम्पनी का मोबाइल तथा जेब मे रखे 1320 रूपये निकाल लिये, राकेश पटैल का कोई सामान नहीं लिये, तीनों अज्ञात व्यक्तियों की उम्र लगभग 25-30 वर्ष के बीच होगी, तीनों मुंह बांधे हुये थे, रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 1/25 धारा 309(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

     दौरान तलाश पतासाजी के विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर क्रिश बाल्मीक पिता राजू बाल्मीक उम्र 20 वर्ष निवासी नौरानी मस्जिद के पास बेन मोहल्ला रामपुर गोरखपुर,-मोह. जुनैद पिता पीर मोहम्मद उम्र 18 वर्ष निवासी इंद्रा नगर गली न. 1 शक्तिभवन रोड गोरखपुर मोनू पटेल पिता जगदीश पटेल उम्र 21 वर्ष निवासी रामपुर बेन मोहल्ला आजाद चौक गोरखपुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर तीनों ने उक्त घटना करना स्वीकार किया आरोपियों के कब्जे से छीना हुआ मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त करते हुये तीनों आरोपियों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button