वन क्षेत्र में गश्त कर रहे वन कर्मी को खनन माफियाओ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा : पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, दो फरार

ग्वालियरlमध्य प्रदेश के ग्वालियर में वन क्षेत्र में गश्त कर रहे वन कर्मी को खनन माफियाओ के द्वारा दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का मामला सामने आया है।बदमाशो ने वनकर्मी को गश्त करने से रोका और उसके साथ मारपीट की।
घटना तिघरा थाना क्षेत्र के देवखो तिराहे के पास की है।घटना का शिकार पीड़ित वनकर्मी थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी फरार हो गए हैं।
– दरअसल प्रमोद कुशवाह वनकर्मी है।जब वह वन क्षेत्र में गश्त करते हुए देवखो मंदिर के पास पहुंचा तो जंगल में राजू मावई ओड़पुरा, गफूर खान और गुल्लू खान निवासी बंजारों का पुरा अवैध उत्खनन करते मिले।जब प्रमोद ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट करना शुरू कर दिया। किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर वह जान बचाकर वहां से भागा, उसे भागते देखकर आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर इधर दोबारा नजर आए तो वह उसे जान से मार देंगे।आरोपियों द्वारा की गई घटना से पीड़ित इतना खौफ में था कि वह फिर गश्त करने के लिए आगे बढ़ा नहीं और वापस अपने ऑफिस पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपी राजू मावई को गिरफ्तार कर लिया है।
निरंजन शर्मा- ASP ग्वालियर ने कहा कि मामले की जांच जारी हैl







