भोपालमध्य प्रदेश

पारिवारिक विवाद में पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला, आरोपी पति ने की आत्महत्या

सतना। मैहर तहसील के लालपुर गांव में सोमवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 55 वर्षीय जग्गू कोल ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी 50 वर्षीय पत्नी द्विजी कोल पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ पांच वार कर दिए। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

 

घटना के बाद आरोपी पति जग्गू कोल ने घर की दूसरी मंजिल पर जाकर रस्सी का फंदा बनाया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

 

सूचना मिलते ही अमरपाटन एसडीओपी प्रतिमा शर्मा पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। गंभीर रूप से घायल द्विजी कोल को पहले अमरपाटन सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अमरपाटन अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था, जिसकी पुष्टि के लिए पुलिस परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है।

 

एसडीओपी प्रतिमा शर्मा ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मृतक की बहू से सोमवार दोपहर लगभग 3:30 बजे प्राप्त हुई। पुलिस इस मामले को गहनता से जांच रही है, ताकि हमले के पीछे की असली वजह सामने लाई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu