भोपालमध्य प्रदेश

  भोपाल होकर जाने वाली 8 ट्रेनें 4 से 8 घंटे विलंब

रेलवे स्टेशन पर यात्री होते रहे परेशान

  भोपाल होकर जाने वाली 8 ट्रेनें 4 से 8 घंटे विलंब

– रेलवे स्टेशन पर यात्री होते रहे परेशान।

यशभारत भोपाल। उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल पर मथुरा-पलवल के वृंदावन रोड-अझई स्टेशनों के मध्य बुधवार की सुबह करीबन 5 बजे के लगभग मालगाड़ी के 25 डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके कारण भोपाल आने वाली करीबन 08 ट्रेनें 4 से 8-9 घंटे विलंब से निकली। पमरे ने इन ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग नई दिल्ली, छाता, मितावली, आगरा/बयाना होते हुए निकाला। वही 12002/12001 नई दिल्ली-रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में निरस्त रही।
पमरे भोपाल के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि हादसे के बाद मार्ग परिवर्तन से बुधवार की सुबह प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली 12722 दक्षिण एक्सप्रेस, 12804 निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम, 12708 निजामुद्दीन-तिरुपति, 12138 फिरोजपुर- छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, 12618 निजामुद्दीन-एर्नाकुलम, 18238 छतीसगढ़ -अमृतसर, 12156 निजामुद्दीन-कमलापति भोपाल एक्सप्रेस, 12628 नई दिल्ली-बैगलुरू कर्नाटका, 12622 नई दिल्ली-चेन्नई झेलम और 12486 श्री गंगानगर- हुजूर साहेब नांदेड एक्सप्रेस काफी विलंब से आई। उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया कि असुविधा से बचने के लिए प्रभावित ट्रेनों की उचित जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर ही कर यात्रा करें।
ये ट्रेनें विलंब से आई भोपाल
उक्त हादसे के बाद ट्रेनों के परिवर्तित मार्ग से आने से करीबन 8 ट्रेनें काफी लंबी विलंब से आई। इन ट्रेनों में 12002 शताब्दी निरस्त रही, वही 12804 विशाखापट्टनम स्वर्णजयंती रात 9.45 बजे, 11058 पठानकोट, शाम 4.18, 12722 दक्षिण शाम 7.55 बजे, 12618 मंगला शाम 4.25, 12138 पंजाब मेल रात 8.55 और 12648 कोंगु शाम 7.08 बजे भोपाल होकर गुजरी।
शताब्दी अचानक निरस्त होने से यात्री हुए परेशान
मालगाड़ी हादसे के बाद बुधवार सुबह जैसे ही दिल्ली से भोपाल और भोपाल से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के यात्री सबसे अधिक परेशान हुए। दो दिन बाद छठ पूजन शुरू होना है। ऐसे में अन्य ट्रेनों के काफी विलंब से आने से भी भोपाल, कमलापति विदिशा, बीना आदि स्टेशनों के सैकड़ों यात्री परेशान दिखे। छठ के लिए पटना जाने भोपाल के यात्री एसके सिंह ने बताया कि उन्हें आज भोपाल से दिल्ली जाकर कल सुबह पटना की फ्लाइट पकडऩी थी। अचानक शताब्दी निरस्त होने से उन्होंने शाम की भोपाल से दिल्ली की फ्लाइट अतिरिक्त प्रीमियम पर किराया देकर जाना पड़ा। रेलवे ने शताब्दी की टिकट का रिफंड तो वापस कर दिया, लेकिन उनकी परेशानी को वे ही वे ही समझ सकते हैं।
छठ पर भीड़ को देखते पमरे ने ये व्यवस्था
इटारसी होकर चलेगी अनारक्षित भुसावल- रक्सौल स्पेशल – ट्रेन संख्या 01057 लोकमान्य तिलक एलटीटी से 08.30 बजे प्रस्थान कर इटारसी 21.40 बजे आगमन कर अगले दिन 23.40 बजे रक्सौल पहुंचेगी। वापसी में01058 रक्सौल से 24 अक्टूबर को दोपहर 02.00 बजे प्रस्थान कर इटारसी अगले दिन 03.35 बजे 10.00 बजे एलटीटी पहुंचेगी।
जनशताब्दी एवं इंटरसिटी में अतिरिक्त कोच – रानी कमलापति-मदनमहल जनशताब्दी एवं रानी कमलापति-आधारताल इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों में चार दिनों के लिए अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। 12061/12062 रानी कमलापति के बीच गुरुवार 23 से 26 अक्टूबर और 22187 रानी कमलापति से 01 द्वितीय चेयरकार श्रेणी का अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button