जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

चायना चाकू की खरीद फरोख्त मैं शामिल 8 आरोपी  गिरफ्तार 35 चाकू बरामद                                     पकड़े गए आरोपियों में  कई के खिलाफ है अनेक मामले दर्ज

चायना चाकू की खरीद फरोख्त मैं शामिल 8 आरोपी  गिरफ्तार 35 चाकू बरामद                                     पकड़े गए आरोपियों में  कई के खिलाफ है अनेक मामले दर्ज

जबलपुर यश भारत। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय  द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
 इसी के तहत थाना माढोताल, गोहलपुर, तथा क्राईम ब्रांच एवं थाना बेलबाग, अधारताल पुलिस की  टीम द्वारा 8 आरोपियों अवैध हथियार सहित रंगे हाथ पकडते हुये 35  चायना चाकू जप्त किये गये है। थाना माढोताल में दिनाक 2-7-25  को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो लडके ग्रीन सिटी रोड माढोताल तलाब के पास खडे है जो अपने पास काफी मात्रा मे बेचने हेतु चाईना चाकू रखे हुये है ।

 

1751540775 WhatsApp Image 2025 07 03 at 4.28.11 PM

 तत्काल मुखबिर के बताये हुये स्थान पर दबिश दी, ग्रीन सिटी रोड माढोताल तलाब के पास रोड के किनारे पट्टी पर  मुखबिर के बताये हुलिये के दो लडके बैठे दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकडा दोनों ने पूछताछ पर अपने नाम हर्ष उर्फ डेविड पटेल उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम उजरोड  नुनसर थाना पाटन एवं .शेख हसन  उम्र 18 वर्ष निवासी आजाद नगर मोहरिया गली नं0 1 थाना हनुमानताल  बताये।  तलाशी लेने पर हर्ष उर्फ डेविड पटेल एक महरून कलर के पिट्टू बैग मे 15 नग बटनदार चाईना चाकू व नगदी 360 रूपये तथा  शेख हसन अपनी पैंट की जेबों में 10 नग बटनदार चाईना चाकू एवं नगदी 160 रूपये रखे मिला। दोनो के कब्जे से 25 नग बटनदार चायना चाकू  एवं  520 रूपये जप्त करते हुये चाकू के संबंध मे पूछताछ करने पर पुष्कर राजस्थान की एक दुकान से हर्ष द्वारा 25 चाकू एवं शेख हसन द्वारा 10 चाकू खरीद कर लेकर आना बताते हुये  हर्ष उर्फ डेविड ने 10 चाकू आकाश डुमार निवासी पडरिया नुनसर वाले को बेचना बताया । आरोपी आकाश डुमार थाना बेलबाग में चाकू सहित पकडा गया है।
 हर्ष उर्फ डेविड पटेल 2. शेख हसन 3. आकाश डुमार के विरूध्द अपराध क्रमांक 463/25 अपराध धारा 25,25(7)(प) आर्म्स एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।
हर्ष उर्फ डेविड पटेल के विरूध्द पूर्व मे थाना अधारताल मे एंव आरोपी शेख हसन के विरूद्ध थाना हनुमानताल मे आपराधिक प्रकऱण दर्ज है ।
थाना बेलबाग अंतर्गत दिनांक 2-7-25 को क्राईम ब्रांच की टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि भानतलैया संजीवनी प्राथमिक शाला के सामने 2 युवक सफेद रंग की मोपेड लिये खड़े हैं जो अवैध रूप से अपने पास चाकू रखे हैं, सूचना पर थाना एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई भानतलैया संजीवनी प्राथमिक शाला के सामने मुखबिर के बताये हुलिये के 2 युवक एक सफेद रंग की मोपेड के पास खड़े दिखे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किये जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया, पूछताछ पर दोनों ने अपने नाम आकाश डुमार उम्र 19 वर्ष तथा सौरभ गौर उम्र 18 वर्ष दोनों निवासी ग्राम पड़रिया थाना पाटन बताये, तलाशी लेने पर आकाश डुमार पहने हुये पेंट के दाहिने जेब मे 4 बटनदार चाकू एवं सौरभ अपने पहने हुये पेंट की दाहिनी जेब में 2 बटनदार चाकू रखे मिला। दोनों आरोपियों के कब्जे से 06 बटनदार चाकू एवं मोपेड क्रमांक एमपी 20 जेड जे 8675 जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त चाकू कहां से एवं किससे प्राप्त किये हैं के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
थाना गोहलपुर मे दिनॉक 2-7-25 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि रियान स्कूल के पीछे नाले के पास एक व्यक्ति चाकू लिये वारदात करने की फिराक मे खडा है सूचना पर रियान स्कूल के पीछे नाले के पास दबिश दी जहॉ मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा जिसने पूछताछ पर अपना नाम सूरज उर्फ सूजल पिता विनय चौधरी उम्र 19 वर्ष निवासी पंजाब बैक कालोनी नर्मदा परिसर के पास कोतवाली बताया तलाशी लेने पर पेैंट में एक चाकू खोंसे मिला जिसे जप्त किया गया 
    इसी प्रकर विश्वसनीय मुखबिर के सूचना पर आनंद नगर बस स्टॉप के पास दबिश देते हुये नितिन चौधरी उम्र 19 वर्ष निवासी न्यू बस्ती थाना माढोताल को 1 चायना बटनदार चाकू के साथ तथा अहमदनगर नगर मे दबिश दबिश देते हुये निखिल सेन उम्र 20 वर्ष निवासी शारदा नगर मंदिर के पीछे नई बस्ती माढोताल को 1 चायना चाकू जप्त किया गया।

थाना अधारताल में दिनांक 2-7-25 को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक लड़का नीली शर्ट पहने हुये सामुदायिक भवन के पीछे पचमठा मंदिर रोड़ के किनारे चाकू लिये कोई वारदात करने के लिये खड़ा है सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना अधारताल की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहा मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम गौरव उर्फ आर्यन नेमा पिता जमुना प्रसाद नेमा उम्र 29 वर्ष निवासी आशा नगर अधरताल बताया तलाशी लेने पर पेंट के जेब में चाकू रखे मिला। जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button