कटनी

60 शराब दुकानों के टेंडर, 395 करोड़ की कमाई, 3 दुकानों के लिए रूचि नहीं दिखा रहे ठेकेदार, समिति कर रही संचालन

कटनी, यशभारत। जिले में शराब ठेके से आबकारी विभाग को अब तक 395 करोड़ रूपए की आय हुई है। ई-टेंडर के जरिए अब तक 60 दुकानों का ठेका हो चुका है और अभी भी तीन दुकानों का टेंडर नहीं हो पाया है। इन तीन दुकानों से आबकारी विभाग को करीब 19 करोड़ रूपए की आय होने का अनुमान लगाया गया है। इस बार शराब ठेकेदारों की मोनापॉली के चलते सरकार को लाईसेंस फीस में की गई 20 प्रतिशत की वृद्धि को कम करते हुए 15 प्रतिशत का ऑफर देना पड़ा। कटनी सहित पूरे प्रदेश में शराब ठेकों को लेकर कुछ इसी तरह की स्थिति बनी रही। 15 प्रतिशत ऑफर आने के बाद ठेकेदारों ने रूचि दिखाई और 9 चरणों के बाद आधा सैकड़ा से अधिक दुकानों का टेंडर हो पाया। शेष बची तीन दुकानों को आबकारी समिति द्वारा संचालित किया जा रहा है। गौरतलब है कि राज्य सरकार के आबकारी विभाग द्वारा हर साल की तरह इस साल भी नई आबकारी नीति के तहत शराब दुकानों की लाईसेंस फीस में 20 प्रतिशत की वृद्धि की थी। इस वृद्धि के साथ ही कटनी जिले में करीब 453 करोड़ राजस्व प्राप्त करने का अनुमान लगाया गया था। जिले में कुल 63 देशी-विदेशी शराब दुकानें हैं और वित्तीय वर्ष 2025-26 में 378 करोड़ रूपए में शराब दुकानों का ठेका हुआ था। शराब ठेकेदारों की मानें तो पिछले साल महंगा ठेका होने के चलते उन्हें काफी नुकसान हुआ और इस बार भी सरकार ने लाईसेंस फीस में बढ़ोत्तरी कर दी। जिसके बाद इस साल शराब ठेकेदारों ने शुरू से ही अरूचि दिखलाई, जिसके बाद सरकार को 15 प्रतिशत का ऑफर देना पड़ा। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई आबकारी नीति लागू करने साथ ही लाईसेंस फीस में 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ जिले की आधा सैकड़ा से अधिक शराब दुकानों के नवीनीकरण की बजाए ई-टेंडर और ई-ऑक्शन करने के निर्देश दिए थे। वर्ष 2025-26 में जिले में 63 देशी-विदेशी शराब दुकानों का ठेका 378 करोड़ में हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button