भोपालमध्य प्रदेश

प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा देने निकलीं 25 महिला बाइकर्स

प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा देने निकलीं 25 महिला बाइकर्स

भोपाल, यश भारत। प्रदेश के समृद्ध और ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों को देश-दुनिया में पहचान दिलाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 25 महिला मोटरसाइकिल चालकों के विशेष अभियान को मुख्यमंत्री निवास से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर वहां की संस्कृति, विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य का प्रचार-प्रसार करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से प्रदेश के पर्यटन को नई पहचान मिलेगी और महिलाओं की भागीदारी भी सशक्त रूप से सामने आएगी। अभियान में शामिल महिला बाइकर्स ने प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को व्यापक स्तर पर पहुंचाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button