रीवा lरीवा के पुरवा वाटरफॉल के मुहाने पर खड़ी एक युवती मौत की छलांग लगाने को तैयार. इसी बीच सैलानियों ने देखा तो उसे बातों में उलझाया. कुछ सैलनियों ने पुलिस को सूचना दी. युवती जाने देने पर अड़ी थी. मौके पर पुलिस के साथ थाना प्रभारी पहुंच गए. युवती को बेहद प्यार के साथ समझाइश दी गई. परिवार वालों की दुहाई दी गई. इसके बाद भी युवती जिंदगी से इतनी निराश कि उस पर कोई फर्क नहीं पड़ा. लेकिन पुलिस ने भी हिम्मत नहीं हारीl
सेमरिया थाना क्षेत्र स्थित पुरवा वाटरफॉल मे उस वक्त सनसनी फैल गई, जब वाटरफॉल के मुहाने पर खड़ी होकर एक युवती गहरी खाई मे कूदने वाली थी. माहौल कुछ ऐसा बन गया कि नीचे गहरी खाई और ऊपर सन्नाटा. बीच में युवती जो भयानक कदम उठाने को उतावली थी. एक युवती वाटर फॉल घूमने आई. वह अचानक वाटर फॉल की डेडलाइन यानि की रेलिंग पार करके मुहाने पर जा कर खड़ी हो गईl
युवती वाटर फॉल की नीचे गहरी खाई में छलांग लगाने वाली थी कि मौके पर मौजूद सैलानियों ने उसे आवाज देकर कुछ पल के लिए रोक लिया. इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी. लोगों ने युवती को कुछ देर तक अपनी बातों मे उलझाए रखा. इस दौरान जब युवती ने जोर से अलविदा कहा तो लोगों के सांसें ऊपर-नीचे होने लगी.
सूचना मिलते ही मौके पर सेमरिया थाना प्रभारी विकास कपीस अपनी टीम के साथ पहुंच गए. थाना प्रभारी और सैलानियों ने युवती से लगातार संवाद बनाए रखा, लेकिन युवती वाटर फॉल में कूदकर अपनी जान देने की जिद पर अड़ी थी. पुलिस टीम ने युवती को उसके घर वालों की याद दिलाई, उससे मिन्नतें की. करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस की टीम युवती को मौत के मुहाने से बाहर निकाल पाने मे कामयाब हो गई
युवती रीवा जिले की निवासी हैं. घर वालों से नाराज होकर आत्माघाती कदम उठाने के लिए वह पुरवा वाटर फॉल पहुंची थी. युवती के मुताबिक “वह जिससे शादी करना चाहती है, घरवाले उसके खिलाफ हैं. परिवार के लोग उसकी मर्जी के बगैर दूसरी जगह उसकी शादी करने की जिद पर अड़े हैं.”
सेमरिया थाना प्रभारी विकास कपीस ने बताया ” परिवार से नाराज हो कर युवती पुरवा वाटरफॉल पहुंची थी. इसी दौरान वह रेलिंग पार करके वाटरफॉल के मुहाने पर खड़ी हो गई. वह गहरी खाई मे कूदने ही वाली थी कि वहां मौजूद लोगों ने उसे आवाज देकर रोक लिया पुलिस टीम ने युवती को काफी समझाइश दी. उससे मिन्नतें की, उसके आगे हाथ जोड़े. घरवालों की याद दिलाई तब कहीं जाकर ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवती ने अपना इरादा बदला. इसके बाद युवती को सकुशल बाहर निकाला गया.” इस दौरान युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने युवती को परिजनों के सुपुर्द किया और समझाइश देकर युवती और उसके परिजनों को जाने दियाl
Back to top button