कटनीजबलपुरभोपालमध्य प्रदेश
2 मार्च की बस हड़ताल टली, ऑपरेटरों ने मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद निर्णय बदला

2 मार्च की बस हड़ताल टली, ऑपरेटरों ने मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद निर्णय बदला
कटनी, यशभारत – प्रदेश में 2 मार्च से प्रस्तावित बसों की हड़ताल फिलहाल टल गई है। कटनी बस ऑपरेटर एशोसिएशन के अध्यक्ष शुभप्रकाश मिश्र ने बताया कि विभिन्न मुद्दों, जैसे किराया दरों, ईंधन भत्ते और संचालन लागत को लेकर बस संचालक असंतुष्ट थे।
हालांकि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा और सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद ऑपरेटरों ने अपना निर्णय वापस ले लिया। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि ऑपरेटरों की समस्याओं को गंभीरता से देखा जाएगा और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
स्थानीय यात्रियों ने भी राहत जताई और कहा कि अगर हड़ताल होती तो उन्हें भारी असुविधा होती। ऑपरेटरों और सरकार ने आगे मिलकर ऐसे मुद्दों को समय रहते सुलझाने का संकल्प लिया।







