2 करोड़ की सरकारी जमीन से प्रशासन ने हटाया अवैध कब्जा, कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्रवाई
कटनी, यश भारत। जिले में शासकीय जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर उसे हथियाने का खेल लंबे अरसे से चल रहा है। रसूखदार लोगों के द्वारा बड़े पैमाने पर इस तरह के अवैध कब्जे किए जाने की खबरें लगातार सामने आती रहती हैं। कुछ इसी तरह की शिकायत सामने आने के बाद कलेक्टर दिलीप यादव के निर्देश पर आज प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्राम गेतरा स्थित लगभग दो करोड रुपए कीमती शासकीय जमीन को एक रसूखदार के कब्जे से कब्जा मुक्त कराया।
जानकारी देते हुए कटनी एसडीएम प्रदीप मिश्रा ने बताया कि कटनी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम गेतरा में अवैध कब्जा शासकीय जमीन पर किए जाने की शिकायत सामने आई थी। इसके बाद कलेक्टर दिलीप यादव के निर्देश पर आज 4 जुलाई 25 को कार्रवाई करते हुए ग्राम गैंतरा में राजस्व टीम तहसील कटनी ग्रामीण के द्वारा प्रीतम लाल पटेल द्वारा ग्राम गैंतरा में खसरा नंबर 378/1 रकबा 26.44 हेक्टेयर के अंश भाग 0.60 हैक्टेयर पर अनाधिकृत रूप से कब्जा करके फेंसिंग कर लिया गया था, उसे कब्जा मुक्त करवाया गया। तहसील की टीम के द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। सम्पूर्ण कार्यवाही में तहसीलदार अजीत तिवारी, नायब तहसीलदार अतुलेश सिंह, पटवारी बालकृष्ण पांडे, अवध मिश्रा, आतिश राजपूत, अंजलि जैन उपस्थित रहे, साथ में झिंझरी चौकी से पर्याप्त पुलिस बल उपस्थित था।कटनी, यश भारत। जिले में शासकीय जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर उसे हथियाने का खेल लंबे अरसे से चल रहा है। रसूखदार लोगों के द्वारा बड़े पैमाने पर इस तरह के अवैध कब्जे किए जाने की खबरें लगातार सामने आती रहती हैं। कुछ इसी तरह की शिकायत सामने आने के बाद कलेक्टर दिलीप यादव के निर्देश पर आज प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्राम गेतरा स्थित लगभग दो करोड रुपए कीमती शासकीय जमीन को एक रसूखदार के कब्जे से कब्जा मुक्त कराया।
जानकारी देते हुए कटनी एसडीएम प्रदीप मिश्रा ने बताया कि कटनी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम गेतरा में अवैध कब्जा शासकीय जमीन पर किए जाने की शिकायत सामने आई थी। इसके बाद कलेक्टर दिलीप यादव के निर्देश पर आज 4 जुलाई 25 को कार्रवाई करते हुए ग्राम गैंतरा में राजस्व टीम तहसील कटनी ग्रामीण के द्वारा प्रीतम लाल पटेल द्वारा ग्राम गैंतरा में खसरा नंबर 378/1 रकबा 26.44 हेक्टेयर के अंश भाग 0.60 हैक्टेयर पर अनाधिकृत रूप से कब्जा करके फेंसिंग कर लिया गया था, उसे कब्जा मुक्त करवाया गया। तहसील की टीम के द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। सम्पूर्ण कार्यवाही में तहसीलदार अजीत तिवारी, नायब तहसीलदार अतुलेश सिंह, पटवारी बालकृष्ण पांडे, अवध मिश्रा, आतिश राजपूत, अंजलि जैन उपस्थित रहे, साथ में झिंझरी चौकी से पर्याप्त पुलिस बल उपस्थित था।








