मध्य प्रदेशराज्य

बड़ी खबर : आसमान में उड़ते बलून से गिरी डिवाइस, लाठगांव-पिपरिया में मचा हडकंप

Table of Contents

गोटेगांव यशभारत। गोटेगांव तहसील अंतर्गत बीते दिवस लाठगांव-पिपरिया गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब आसमान में उड़ रहे एक बलून से अचानक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खेत में गिर पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही गोटेगांव थाना पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में डिवाइस को लेकर संशय की स्थिति बनी रही लेकिन करीब एक घंटे की मशक्कत और संबंधित विभागों से जानकारी जुटाने के बाद यह स्पष्ट हुआ कि डिवाइस मौसम विज्ञान केंद्र की थी जिसका उपयोग मौसम से संबंधित जानकारियाँ इक_ा करने में किया जाता है।

गोटेगांव एसडीओपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 11 बजे लाठगांव-पिपरिया निवासी किसान खोबा सिंह पटेल ने खेत में एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण गिरने की सूचना दी। डिवाइस में एरियल भी लगा हुआ था, जिससे आशंका बढ़ गई। पुलिस ने तुरंत टीम भेजकर स्थल का निरीक्षण किया और कृषि विभाग व मौसम विभाग से संपर्क कर जानकारी प्राप्त की। एक घंटे बाद पुष्टि हुई कि यह डिवाइस मौसम विज्ञान केंद्र जबलपुर की रेडियोसुंडे प्रणाली से संबंधित थी। मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारी देवेंद्र तिवारी ने बताया कि डिवाइस हवा की दिशा, गति, तापमान जैसी मौसम संबंधी सूचनाएँ नापने का कार्य करती है। यह वेब आधारित रेडियो साउंड डिवाइस वेबेक्स कंपनी की है। उन्होंने यह भी बताया कि दो दिन पहले नरसिंहपुर जिले के देवरी राजमार्ग में भी इसी प्रकार की डिवाइस गिरने की सूचना मिली थी। लगभग 15 हजार रुपये मूल्य की यह डिवाइस गिरने के साथ ही खराब हो जाती है। ग्रामीणों में पहले डर और आशंका का माहौल बनाए लेकिन जांच के बाद स्पष्ट हुआ कि डिवाइस का उपयोग वैज्ञानिक उद्देश्यों के लिए किया जाता है और कोई खतरा नहीं है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button