नरसिंहपुर यशभारत। कम समय में अधिक पैसे कमाने के चक्कर कुछ जालबाज लोग भोले-भाले लोगों से ठगी कर रहे है, उनके द्वारा कहा जाता है कि आप घर बैठे हर माह कमा सकते है 30 हजार रूपये, माल आपके घर आयेगा आपको बस घर बैठे पैंसिंल पैकिंग करना है और हर माह हजारों रूपये कमाये। वहीं कुछ लोग युटुब पर फर्जी ब्लॉग बनाकर डालते है और नागरिकों से ठगी कर रहे है, कुछ ऐसा ही मामला नरसिंहपुर नगर में प्रकाश में आया जहां एक महिला से ऑनलाईन ठगी की गई।
जानकारी के अनुसार यूट्ब पर ब्लाग देखकर एक महिला ने 878699644 पर फोन किया, सामने वाले ने अपना नाम महिला को परवीन कुमार बताया और बोला कि में एमाजॉन कंपनी मुंबई ब्रादा से बात कर रहा हूं, हमारी कंपनी घर बैठे पैंसिंग पैकिंग के हर माह 30 हजार रूपये दे रही है। महिला उसकी बातों में आ गयी और बोली की कि मैं भी यह काम करूंगी। परवीन कुमार ने पहले तो महिला को विश्वास में लिया और उसके साथ ठगी कर ली। पैंसिंल पैकिंग का सामान आपके घर आयेगा और पहले एमाजॉम कंपनी को 15 हजार रूपये देगी, और जब आप पैंसिंल पैकिंग कर दोंगे तो माल लेने कंपनी से कोई कर्मचारी आयेगा तो वह आपको 15 हजार रूपये फिर देगा।
ज्वाइनिंग कार्ड लेटर के लिए 650 रूपये
ऑन लाइन ठगी का शिकार हुयी महिला श्रीमती अनीता पाल ने बताया कि मोबाइल नंबर 878699644 से संपर्क किया। परवीन कुमार ने महिला से कहा कि आपको कंपनी में ज्वाइनिंग लेना पड़ेगा, आपका एक आईडी कार्ड बनेगा उसके लिए आपको एक पासपोर्ट साईज फोटो एवं आधार कार्ड की दोनों साईड की फोटो भेजो और फोन पे करके पैसे डाल दो कल आपको आईडी बनकर आ जायेगा। परवीन कुमार ने महिला के व्हाटसअप पर एक क्यूआर भेजा महिला ने 650 रूपये उसे ऑनलाईन पैमेंट कर दी।
जीपीएस चार्ज के 4500 रूपये और करो
श्रीमती पाल ने बताया कि इसके बाद तीसरे दिन उसी नंबर से फोन आया और बोला की मैडम बधाई हो आपका सामान आ रहा है। महिला खुश हो गयी, तभी उसने कहा कि जीपीएस चार्ज लग रहा है मॉल आपके घर से 15 किलोमीटर दूर खड़ा है, आप जल्द से 4500 रूपये और फोन पे कर दो तब आपका माला घर तक आयेगा। महिला ने पहले सामान देने की बात कही तो वह एमाजॉन कंपनी का कर्मचारी बताकर युवक ने महिला को डराना धमकाना शुरू कर दिया।
सामान तुमने बुक किया है पैसे तो करने ही पड़ेंगे, नही करोंगे तो जेल भिजवा दूंगा
श्रीमती पाल के अनुसार उसी नंबर से कोई संदीप कुमार बात करने लगा और बोला की सामान तुमने बुक किया है तुम्हें 4500 रूपये करना ही पड़ेंगे। महिला ने जब पैसे डालने से मना किया तो वह अनीता पाल से बोलने लगा कि तुम्हें जेल में बंद करवा दूंगा अगर तुमने पैसे नही डाले तो, और यह मत भूलों कि तुम्हारा आधार कार्ड मेरे पास है। जब महिला ने खुद से थाने जाने की बात कही तो युवक ने कहा कि एक काम करो तुम 2 हजार रूपये दे दो। माल हम भिजवा रहे है। अब उसने क्यूआर सेंड किया और बोला कि शखील खान के नाम से है आप इसमें पैसे डाल दो। मना करने पर युवक द्वारा महिला से गाली-गलौज की गई।
भोले-भाले नागरिक हो रहे ठगी का शिकार
पुलिस प्रशासन भले ही ऑन लाईन ठगी करने वालों से नागरिकों को सावधान कर रही है लेकिन चंद पैसों की लालच में आकर भोले-भाले नागरिक ऑन लाइन ठगी का शिकार हो रहे है। वही इन ठगों द्वारा जनता को डराया धमकाया जाता है जिससे वे पैसे डाल देते है।
पूर्व में भी हो चुके है कई लोग ठगी का शिकार
जानकारी के अनुसार पूर्व में भी कई लोग ऑन लाईन ठगी का शिकार हो चुके है। ठगों द्वारा उन्हें डरा धमका कर हजारों रूपये की ठगी की जा चुकी है। उनके द्वारा पुलिस में भी शिकायत की गई है परंतु आज दिनांक तक वह पुलिस की गिरफ्त से दूर बने हुए है। कई-कई मामलों में तो नागरिक उधार पैसे लेकर इन ठगों को दे चुके है और अभी तक उधार लिये पैसे चुका रहे है।