भोपालमध्य प्रदेश

कॉलेज जाने निकला 19 वर्षीय युवक लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी

कॉलेज जाने निकला 19 वर्षीय युवक लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी

भोपाल, यशभारत। राजधानी के बैरसिया थाना इलाके के ग्राम रानी खजुरी का एक 19 वर्षीय युवक मंगलवार सुबह से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। युवक घर से कॉलेज जाने का कहकर निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, करन अहिरवार (19) निवासी ग्राम रानी खजुरी, मंगलवार दिनांक 3 फरवरी को सुबह अपने घर से बैरसिया स्थित कॉलेज जाने के लिए निकला था। जब वह शाम तक घर नहीं पहुँचा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कॉलेज और दोस्तों के यहाँ पूछताछ करने पर भी उसका कहीं पता नहीं चला।

बैरसिया थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अन्य थानों को भी युवक का हुलिया भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button