मध्य प्रदेशराज्य
नर्मदा नदी में नहाने गये युवक की हुई डूबने से मौत : युवक दोस्तों के साथ सहस्त्रधारा में नहाने के लिए गया था , क्षेत्र में हड़कंप

मण्डला lकोतवाली थाना के अंतर्गत एक युवक की नर्मदा नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक दोस्तों के साथ सहस्त्रधारा में नहाने के लिए पहुंचा था। एसडीआरईएफ की टीम ने सर्च कर युवक के शव को बाहर निकाला है।
जानकारी के अनुसार कटरा ग्राम के रहने वाले चार युवक सहस्त्रधारा नर्मदा नदी पर पहुंचे थे। नहाने के दौरान अचानक एक युवक द्वारका रघुवंशी 20 वर्ष गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरईएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। अथक प्रयासों के बाद टीम ने मृत युवक द्वारका के शव को नर्मदा नदी से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य तीनों दोस्त सुरक्षित बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।







