मध्य प्रदेशराज्य

व्हाट्सएप ग्रुप में निवेश का झांसा : कंबोडिया से संचालित गिरोह ने 9 लाख ठगे

मण्डला lमंडला में  साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति से व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए 9 लाख रुपए की ठगी की है। ठगों ने पीड़ित को “वेल्थ मैनेजमेंट कंपनी इन्वेस्टमेंट्स” नाम के ग्रुप में जोड़ा।

खुद को मुंबई स्थित कंपनी बताकर निवेश का प्रस्ताव दिया।मंडला एसडीओपी पीयूष मिश्रा ने बताया कि कंपनी के मुखिया ने अपना नाम रवि बताया।

उसने फर्जी वेबसाइट और दस्तावेज दिखाकर विश्वास जीता। शुरुआत में छोटी राशि पर मुनाफा देकर भरोसा कायम किया।फर्जी वॉलेट के जरिए निवेश बढ़ने का झांसा दिया। प्राथमिक जांच में पता चला कि व्हाट्सएप ग्रुप का संचालन कंबोडिया से हो रहा था। मामले की जांच जारी है।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति या संस्था को पैसे न भेजें। संदिग्ध मैसेज को तत्काल ब्लॉक करें। ठगी की शिकायत cybercrime.gov.in पर या 1930 पर कॉल करके दर्ज करा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button