रीवाl जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में 14 साल के नाबालिग बच्चे पर उसके ही रिश्ते के फूफा ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया l गंभीर हालत में बच्चे को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तो वहीं दूसरी और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है आरोपी मौके से फरार है जिसकी तलाश की जा रही है l
बताया जा रहा है कि घायल बच्चे के पिता राजकुमार यादव ने बताया कि आरोपी उनकी चचेरी बहन का पति है। वह बच्चे को बहला-फुसलाकर जंगल की ओर मुक्तिधाम के पास ले गया। वहां किसी नुकीले धारदार औजार से बच्चे के गले और मुंह पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी का रिश्ते को लेकर अक्सर विवाद और मारपीट होती रहती थी। इस कारण दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही गोविंदगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की l
Back to top button