इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

36 घंटे में 12 नाबालिग बच्चे लापता,हाई अलर्ट जारी

मुंबई पुलिस ने शुरू किया विशेष खोज अभियान

36 घंटे में 12 नाबालिग बच्चे लापता,हाई अलर्ट जारी

मुंबई पुलिस ने शुरू किया विशेष खोज अभियान  

मुंबई, यश भारत मुंबई में पिछले 36 घंटों के भीतर 12 नाबालिग बच्चों के लापता होने की घटनाओं से हड़कंप मच गया है। इनमें लड़के और लड़कियां दोनों शामिल हैं। ये बच्चे मुंबई के अलग-अलग इलाकों से लापता बताए जा रहे हैं। मामलों की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने तुरंत विशेष खोज अभियान शुरू कर दिया है और पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

पुलिस के अनुसार, ये सभी बच्चे विभिन्न पुलिस थाना क्षेत्रों से गायब हुए हैं। प्राथमिक जांच में किसी संगठित गिरोह की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। बच्चों की तलाश के लिए पुलिस ने रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच शुरू कर दी है।

मुंबई पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि किसी को इन बच्चों के बारे में कोई जानकारी मिले तो वे तुरंत नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करें। साथ ही बाल संरक्षण इकाइयों और सामाजिक संगठनों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी लापता बच्चों को सुरक्षित बरामद करना सर्वोच्च प्राथमिकता है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button