भोपालमध्य प्रदेश

12वीं के छात्र ने परिणाम आने के बाद की आत्महत्या

 सतना। रामपुर बाघेलान मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 12वीं के परीक्षा परिणाम के कुछ ही समय बाद एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के ग्राम त्योंधरा नंबर 2 भठिया टोला निवासी 18 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

 

जानकारी के अनुसार, पारूल दुबेदी व्यंकट क्रमांक 2, रीवा में अध्ययनरत था और परीक्षा समाप्त होने के बाद अपने गांव में रह रहा था। जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुए, कुछ ही घंटों बाद छात्र का शव उसके घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। परिवार वालों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

 

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रामपुर बाघेलान भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button