भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल के सेंट जेवियर स्कूल में 1000 छात्रों ने सीखा ‘स्टे सेफ ऑनलाइन’, साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय

भोपाल के सेंट जेवियर स्कूल में 1000 छात्रों ने सीखा ‘स्टे सेफ ऑनलाइन’, साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय

​भोपाल, यशभारत। अक्टूबर माह को राष्ट्रीय साइबर जागरूकता माह के रूप में मनाते हुए, साइबर पुलिस मुख्यालय ने राजधानी  में एक बड़ा जागरूकता अभियान छेड़ दिया है। इसी कड़ी में, सेंट जेवियर हायर सेकेंडरी स्कूल, जमुरी मैदान, गोविंदपुरा में ‘स्टे सेफ ऑनलाइन’ थीम पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 1000 छात्र-छात्राओं ने साइबर खतरों और उनसे सुरक्षित रहने के उपायों की जानकारी ली।

1761306776 6ed29604 a535 45cc 8dd9 0841f33fef47

​वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पहल
​यह जागरूकता कार्यक्रम उप पुलिस महा निरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल,  विनीत कपूर के मार्गदर्शन में, तथा साइबर पुलिस अधीक्षक  प्रणय नागवंशी, AIG  सारिका शुक्ला और उप पुलिस अधीक्षक  वीरेंद्र चौहान के निर्देशों के तहत चलाया जा रहा है। इसका मुख्य लक्ष्य समाज में साइबर अपराधों के बारे में जागरूकता फैलाकर उन्हें होने से पहले रोकना है।

1761306785 d80abb15 d5fc 4583 b5c0 ae8cea7ae1df

ऑनलाइन ठगी, फिशिंग और OTP फ्रॉड पर फोकस
​कार्यशाला में साइबर मुख्यालय से उप निरीक्षक राकेश सिंह बघेल, सहायक उप निरीक्षक गजराज सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने विस्तार से बताया कि आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन ठगी, बैंक फ्रॉड, फर्जी कॉल और फिशिंग लिंक के माध्यम से किस तरह निजी जानकारी और पैसे चोरी किए जा रहे हैं।

​बचाव के लिए तीन गोल्डन रूल्स:
​अज्ञात लिंक से बचें: किसी भी अनजान लिंक, ईमेल या मैसेज पर क्लिक न करें।
​गोपनीयता बनाए रखें: अपना OTP, पासवर्ड या बैंक विवरण किसी के साथ साझा न करें।
​1930 है सहारा: फ्रॉड होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

​शिक्षा और सुरक्षित मोबाइल उपयोग का महत्व
​साइबर सुरक्षा के साथ ही, टीम ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्हें मोबाइल का सीमित और रचनात्मक इस्तेमाल करने, महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने और परिवार तथा शिक्षकों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई, ताकि वे एक सशक्त नागरिक बनकर कल की चुनौतियों का सामना कर सकें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button