जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

100 साल पुराना पीपल का पेड़ जैन मंदिर पर गिरा, कई वाहन क्षतिग्रस्त

10-15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान

100 साल पुराना पीपल का पेड़ जैन मंदिर पर गिरा, कई वाहन क्षतिग्रस्त

जबलपुर के नपीयर टाउन इलाके में रविवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब 100 साल पुराना एक विशाल पीपल का पेड़ अचानक गिर गया। यह पेड़ कच्ची जैन समाज के मंदिर की चारदीवारी को तोड़ता हुआ गिरा, जिससे मंदिर के पोर्च को भी नुकसान पहुंचा है। घटना सुबह करीब 9 बजे की है, जब मंदिर में प्रवचन चल रहे थे। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ।

1755416445 Untitled 3 copy

भूचाल जैसी थी आवाज, मंदिर को भी हुआ नुकसान

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पेड़ गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि लोगों को लगा जैसे भूकंप आ गया हो। मंदिर के सदस्य मयूर सिंघवी के मुताबिक, जब उन्होंने बाहर आकर देखा तो पाया कि पेड़ बिजली के खंभे तोड़ता हुआ नीचे गिरा था। पेड़ के गिरने से मंदिर का पोर्च क्षतिग्रस्त हो गया।

10-15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान

पेड़ की चपेट में एक दर्जन से ज्यादा वाहन आए हैं, जिनमें 4-5 कारें और 8-9 दोपहिया वाहन शामिल हैं। ये सभी वाहन पेड़ के नीचे दब गए हैं और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। नगर निगम के उद्यान विभाग के अधिकारी श्याम कुमार मिश्रा ने बताया कि पेड़ बहुत पुराना था और संभवतः उसकी जड़ें कमजोर हो गई थीं। उन्होंने कहा कि अभी नुकसान का सही आकलन करना मुश्किल है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान के अनुसार यह क्षति 10 से 15 लाख रुपये तक हो सकती है। नगर निगम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और पेड़ को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button