देश

10 साल बाद वर्ल्डकप में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराया, शेरफेन रदरफोर्ड की शानदार पारी के बाद स्पिनरों ने दिखाया दम

मुम्बई, यश भारत। टी 20 विश्वकप में आज मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने इंग्लैंड को 30 रनों के अंतर से हरा दिया। विश्वकप में 10 साल बाद इंग्लैंड को जीत मिली है। इसके पहले वेस्‍टइंडीज टीम ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 196 रन बनाए। शेरफेन रदरफोर्ड ने तूफानी पारी खेली। उन्‍होंने 42 गेंदों पर 76 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 166 रनों पर ढेर हो गई। टी20 विश्‍व कप 2026 के 15वें मुकाबले में आज इंग्‍लैंड टीम का सामना वेस्‍टइंडीज से हुआ। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में खेला गया। इंग्‍लैंड के कप्‍तान हैरी ब्रूक ने ग्रुप सी के मुकाबले में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 197 रनों का टारगेट दिया लेकिन वेस्टइंडीज के स्पिनरों ने इंग्लैंड को 166 रनों पर ही रोक दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button