जबलपुरमध्य प्रदेश

1 करोड़ 80 लाख डकारने वाले असरानी दंपत्ति शहर छोडऩे की फिराक में: फरारी के दौरान कई जमीन को बेच चुकें है पति-पत्नी

जबलपुर, यशभारत। ग्वारीघाट में रहने वाले चार्टड एकाउंटेंट सतीश चंद्र पोद्दार के साथ 1 करोड़ 80 लाख की जालसाजी करने वाले असरानी दंपत्ति शहर छोडऩे की फिराक में है। जालसाल दंपत्ति ने पूरी योजना तैयार कर ली है और इसके तहत वह अपनी जमीन बेच रहे हैं।
जानकारी मिली है कि चार्टड एकाउंटेंट के साथ धोखाधड़ी करने पर ओमती थाना में 16 जनवरी 2021 को 420, 406 एवं 34 का प्रकरण दर्ज हुआ था। प्रकरण दर्ज होने के बाद दंपत्ति और उसका बेटा फरार हो गए थे लेकिन इनके द्वारा अपनी अस्थाई संपत्तियां बेचना जारी रखा था। बताया जा रहा है कि जालसाल परिवार ने मोहनिया और नया गांव में अपनी अस्थाई संपित्तयों को बेचा है।
मालूम हो कि ग्वारीघाट निवासी सतीश चंद्र पोद्दार ने ओमती थाने में शिकायत करते हुए बताया कि तिलवारा किया मोर्टस के सामने स्थित कृषि भूमि खसरा नंबर 1/2,3/4 रकवा 0.405 हेक्टयर एवं खसरा नंबर 3/2 रकवा 0.21 हेक्टयर मौजा तिलवारा घाट कुल रकवा 0.615 हेक्टेयर संपत्ति का सौदा 1 करोड़ 80 लाख में मेसर्स रागा फिनवेस्ट लिमिटेड के संचालक हर्षा असरानी और राम असरानी से किया था। लेकिन असरानी दंपत्ति ने चार्टड एकाउंटेंट के साथ धोखाधड़ी करते हुए पैसा पूरा ले लिया लेकिन जमीन की रजिस्ट्री आज तक नहीं की।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button