1 इंच से ज्यादा बारिश आंकड़ा 38 के पार

जबलपुर यश भारत। झारखंड में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण पिछले दो दिनों से न केवल जबलपुर बल्कि आसपास के जिलों में भी अच्छी बारिश हो रही है और बारिश का आंकड़ा धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। कभी तेज तू कभी रिमझिम फुहार है लगातार जारी है। हालाकी शनिवार की सुबह के बाद बारिश का क्रम दिनभर लगभग थमा रहा लेकिन शाम के बाद से फिर एक बार बारिश का सिलसिला शुरू हुआ जो रात भर रुक-रुक कर जारी रहा। बीते 24 घंटे में रविवार सुबह 8:30 बजे तक 28.3 मिली मीटर वर्षा दर्ज हुई जो 1 इंच से कुछ ज्यादा है जबकि इस बीच वर्ष का कुल आंकड़ा 968.3 म पर पहुंच चुका था जो 38.12 इंच के ऊपर है। झारखंड में निर्मित कम दबाव के क्षेत्र के कारण संभाग में बारिश हो रही है इसके बाद 28 तारीख से भी एक नया सिस्टम बनने वाला है जिससे अगस्त के अंतिम और सितंबर की शुरुआती दिनों में भी अच्छी बारिश हो सकती है।ऐसी संभावना स्थानीय मौसम कार्यालय प्रभारी डीके तिवारी ने जताई है। शनिवार के मौसम की बात की जाए तो शनिवार को अधिकतम तापमान 28.2 जीरो डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज किया गया था जबकि इस बीच आप आद्रता 98% रही और बारिश का आंकड़ा 940 मिलीमीटर पर था। रविवार को सुबह न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री दर्ज किया गया जबकि बारिश का आंकड़ा बढ़कर 968.3 मिली मीटर पर पहुंच गया और रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला इसके बाद भी जारी था।
24 घंटे में तहसीलवार वर्षा
पिछले 24 घंटे में जिले की तहसीलवार हुई बारिश के जो आंकड़े मिले हैं उनके अनुसार आधारताल में 28.2 बरगी में 6.6 बरेला में 7.3 पनागर में 9.4 पाटन में 12.2 कुंडम में 21.6 शहपुरा में 11.2 सिहोरा में 29.2 मझौली में 55.4 और रांची करौंदी में 26.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।






