कटनीमध्य प्रदेश

होली पर पुणे दानापुर स्पेशल ट्रेन की सौगात, कटनी जंक्शन होकर होगा परिचालन

कटनी, यशभारत। रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारों होली पर यात्रियों की सुविधा हेतु एवं उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में मध्य रेल से प्रारम्भ टर्मिनेट होने वाली स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 01481 01482 पुणे दानापुर पुणे स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल से होकर अपने गंतव्य को जाएगी। जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या 01481 पुणे से दानापुर स्पेशल ट्रेन 23 एवं 27 फरवरी एवं होली के अवसर पर 2 एवं 6 मार्च को पुणे स्टेशन से रात 19.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन इटारसी सुबह 11.15 बजे, जबलपुर दोपहर 15.30 बजे, कटनी 16.50 बजे, सतना सायं 18.50 बजे पहुंचकर मार्ग से होते हुए तीसरे दिन सुबह 08.00 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01482 दानापुर से पुणे स्पेशल ट्रेन यात्रा मांग पर 25 फरवरी एवं 1 मार्च एवं होली के अवसर पर 4 एवं 8 मार्च को दानापुर स्टेशन से सुबह 10 बजे प्रस्थान कर रात में सतना 21.00 बजे, कटनी 22.35 बजे पहुंचकर अगले दिन जबलपुर मध्यरात्रि 00.20 बजे, इटारसी 04.05 बजे और सायं 18.15 बजे पुणे स्टेशन पहुंचेगी। इस गाड़ी में 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 5 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 6 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य श्रेणी एवं 2 एसएलआरडी सहित कुल 18 कोच रहेंगे। रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर जंक्शन अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड़, जलगांव, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शनए बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button