ग्वालियर l ग्वालियर में होली पर्व के दौरान एक युवक की दर्दनाक मौत होने के बाद कोहराम मच गया lदरअसल होली पर्व को लेकर युवक ने जमकर शराब पी जिसके बाद उसकी मानसिक स्थिति खराब हो गई और वह पागलों जैसी हरकत करने लगाl इसी दौरान परिजनों के पकड़ने के बाद भी वह कुएं में जा गिराl जिससे उसकी मौत हो गई पुलिस मामले की जांच में जुटी है l
शराब के नशे में धुत एक युवक ने हंगामा कर दिया। परिजन उसकी हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने भाइयों को धक्का देकर खुद को छुड़ाया और भागकर कुएं में कूद गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है l
Back to top button