कटनीमध्य प्रदेश

होली आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक, हर्षोल्लास के साथ सुरक्षित एवं पर्यावरण के प्रति सजग रहकर मनाएं त्योहार, महापौर ने दी होली की शुभकामनाएं

कटनी। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर नगर निगम महापौर होली आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक, हर्षोल्लास के साथ सुरक्षित एवं पर्यावरण के प्रति सजग रहकर मनाएं त्योहार, महापौर ने दी होली की शुभकामनाएंश्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने समस्त नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं दी हैं।
अपने वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। सभी नागरिक हर्षोल्लास के साथ-साथ सुरक्षित एवं पर्यावरण के प्रति सजग रहकर त्योहार मनाएं।

महापौर ने यह भी अवगत कराया कि मंगलवार को होली पर्व एवं शासकीय अवकाश के कारण नगर निगम कार्यालय में आयोजित होने वाली नियमित जनसुनवाई आयोजित नहीं की जाएगी।

उन्होंने बताया कि अगली निर्धारित तिथि पर जनसुनवाई पूर्ववत आयोजित की जाएगी, जिसमें नागरिकों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button