कटनीमध्य प्रदेश

हेलमेट औपचारिकता नहीं, जीवन का सुरक्षा कवच, यातायात जागरूकता कार्यक्रम में बोले एसपी

कटनी, यशभारत। एसपी अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में जिले में सडक़ सुरक्षा एवं दुर्घटना रोकथाम को लेकर सतत जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बड़वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जेके सीमेंट प्लांट में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसपी ने कहा कि सडक़ पर एक छोटी सी लापरवाही पूरे परिवार की खुशियां छीन सकती है। हेलमेट और सीट बेल्ट कोई औपचारिकता नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा कवच हैं। हमें कानून के डर से नहीं, बल्कि अपने और अपने परिवार के प्रति जिम्मेदारी समझकर यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। साथ ही जेके सीमेंट प्लांट के प्रबंधन को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यस्थल से ही सुरक्षा की शुरुआत होनी चाहिए। इस अवसर पर प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों एवं आसपास के नागरिकों को लगभग 500 उच्च गुणवत्ता वाले हेलमेट नि:शुल्क वितरित किए गए। कार्यक्रम में एएसपी संतोष डेहरिया, सीमेंट प्लांट मैनेजर आशीष, यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे, बड़वारा थाना प्रभारी के के पटेल उपस्थित रहे। अंत में पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि यातायात नियमों का पालन करेंए स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button