देश

हेमंत खंडेलवाल होंगे प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष, औपचारिक घोषणा शेष, सुरेश सोनी, डॉ मोहन यादव और शिवराज तीनों की सहमति से होगी ताजपोशी

भोपाल, यशभारत। भारतीय जनता पार्टी को मंगलवार को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। लगभग 10 महीने से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को लेकर चल रहा गतिरोध आज शाम को खत्म होगा। भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान 4:00 बजे भोपाल आएंगे और 4:30 बजे प्रदेश अध्यक्ष की नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। दो जुलाई को नए अध्यक्ष के नाम की विधिवत घोषणा होगी। बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल मध्यप्रदेश के अगले भाजपा अध्यक्ष होंगे। उनके नाम की सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी है।

खंडेलवाल अभी प्रदेश भाजपा के कुशाभाऊ ठाकरे ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। 2007 में पहली बार वह बैतूल लोकसभा सीट से उप चुनाव में सांसद निर्वाचित हुए थे। यह सीट उनके पिता विजय खंडेलवाल के निधन के कारण खाली हुई थी। 2009 से बैतूल लोकसभा सीट आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित है। यहां से दो बार ज्योति धुर्वे और दो बार दुर्गादास उईके को टिकट दिलाने में खंडेलवाल की ही भूमिका रही। 2013 में वह पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। लेकिन 2018 का चुनाव हार गए। 2023 में फिर विधायक बने।

प्रदेश की राजनीति में हेमंत खंडेलवाल को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेश सोनी का खास माना जाता है। डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाने में भी सोनी की राय महत्वपूर्ण थी। दिल्ली में सोनी और यादव दोनों ने हेमंत के नाम की जबरदस्त पैरवी की थी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके परिवार से भी खंडेलवाल के व्यक्तिगत रिश्ते हैं। चौहान भी उनके नाम पर सहमत है। चौहान के मुख्यमंत्री रहते खंडेलवाल ने बैतूल में कृषि का जो क्लस्टर बनाया है उसी में चौहान के बेटे कार्तिकेय की मिल्क प्रोडक्शन की फैक्ट्री लगी है। संघ के सुरेश सोनी और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाजपा नेतृत्व को दिलाया है कि खंडेलवाल से सरकार और संगठन का तालमेल ठीक रहेगा।

इन नाम पर भी हुआ था विचार

पार्टी ने अंतिम दौर में आदिवासी चेहरे के रुप में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उड़के और महिला के रुप में सांसद लता वानखेड़े के नाम पर भी विचार किया था। प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में पूर्व मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, डॉ अरविंद सिंह भदौरिया, बृजेंद्र प्रताप सिंह, अर्चना चिटनिस और सांसद गजेंद्र पटेल भी थे।

images 23
Screenshot 20250701 132024 WhatsApp2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button