मध्य प्रदेशराज्य

हाईवे पर बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर : एक युवक की मौक़े पर दर्दनाक मौत…. दो अन्य घायल

सतना l उचेहरा थाना क्षेत्र में राम पथ गमन हाईवे पर  एक अज्ञात वाहन ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में मसनहा निवासी रामनाथ कुशवाहा 42 साल की मौके पर मौत हो गई, जबकि इचौल निवासी रोशन कुशवाहा और लालपुर निवासी अमित कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है l

राहगीरों की सूचना पर पहुंची डायल 100 ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक रामनाथ के शव को उचेहरा अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया गया है।

परिजनों ने बताया कि दो बाइकों पर चार लोग सवार थे। एक बाइक पर मृतक रामनाथ अपनी पत्नी के साथ था, जबकि दूसरी बाइक पर रोशन और अमित सवार थे। सभी सतना के सन साइन मैरिज गार्डन में एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दि है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button