कटनीमध्य प्रदेश

हर्ष का शतक, अभिनव की घातक गेन्दबाजी, एचएलसीए के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

कटनी, यशभारत। मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) द्वारा अयोजित अंडर-22 डिविजनल मैच में एचएलसीए के खिलाड़ी हर्ष मंगलानी एवं तेज गेंदबाज अभिनव दुबे ने शानदार प्रदर्शन किया। हर्ष मंगलानी ने अपने पहले ही मैच में उज्जैन डिविजन के खिलाफ शानदार शतक लगाते हुए 114 रनों की पारी खेली, वहीं दूसरे और तीसरे मैच में भोपाल एवं इंदौर डिविजन के विरुद्ध क्रमश: 76 और 61 रनों की पारियां खेलकर कटनी का नाम रोशन किया। इसी तरह तेज गेंदबाज अभिनव दुबे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इंदौर जैसी बड़ी टीम के खिलाफ 6 विकेट प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की। जबलपुर डिवीजन टीम के कोच हिमांशु लालवानी ने दोनों खिलाडिय़ों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए आने वाले मैच में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद की। इस उपलब्धि पर विधायक संदीप जयसवाल, डीसीए अध्यक्ष आर पी सिंह, सचिव राजेश डेविड और पूर्व खिलाडिय़ों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button