मध्य प्रदेशराज्य

स्कूली बच्चों ने AI से प्रिंसिपल का अश्लील फोटो बनाया : 4 छात्र सस्पेंड, विरोध में छात्रों ने चक्काजाम किया, प्राचार्य को हटाने की मांग पर अड़े

Table of Contents

मंडला l सांदीपनि स्कूल के स्टूडेंट्स ने AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से प्रिंसिपल की अश्लील तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। इस मामले में प्रिंसिपल ने अनुशासनहीनता के आरोप में 4 छात्रों को सस्पेंड कर दिया। छात्रों को सस्पेंड के विरोध में स्कूल के बाकी स्टूडेंट्स ने मंगलवार सुबह निवास-मंडला मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस और प्रशासन की समझाइश पर छात्रों ने करीब एक घंटे बाद चक्काजाम खत्म कर दिया। अब छात्र स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर प्रिंसिपल को हटाने की मांग पर अड़े हैं। छात्रों का आरोप है कि प्रिंसिपल वेद प्रकाश अवधिया प्रताड़ित करते हैं। बीईओ और अन्य अधिकारियों ने छात्रों से बात की, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हैं।

अब मंडला डीईओ मुन्नी वरकड़े निवास पहुंच गई हैं। वे बच्चों और प्रिंसिपल से चर्चा कर रही हैं। प्रिंसिपल बोलीं- एक छात्र बच्चों का बरगला रहा है प्रिंसिपल वेद प्रकाश अवधिया ने बताया, मामला 7 नवंबर का है जब स्कूल के 12वीं के तीन छात्र और एक छात्रा ने मेरा एआई से फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसको लेकर पुलिस में भी मैंने शिकायत की थी। इसके बाद स्कूल स्तर पर जांच कर चार छात्रों को एक महीने के लिए सस्पेंड कर दिया था, लेकिन इनमें एक छात्र सस्पेंशन मानने को तैयार नहीं है। इसके बाद ही ये सब प्रदर्शन कर रहे हैं। यही बच्चा दूसरे बच्चों को बरगला रहा है। एसपी और अन्य पुलिस अधिकारियों के सामने भी बच्चे को ले जाया गया था। ये बच्चे सिर्फ दबाव बनाने के लिए ये प्रदर्शन कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button