जबलपुरमध्य प्रदेश

सैलून संचालक के प्यार में फंसी महिला : मिला धोखा

एफआईआर दर्ज, आरोपी फरार

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर, यशभारत। सात जन्मों के विवाह बंधन को दरकिनार कर सैलून संचालक नाई से प्यार कर बैठी महिला को झांसे में लेकर नाई अपने साथ गोटेगांव के एक होटल में ले गया। जहां उसने जबरदस्ती महिला के साथ बलात्कार किया। महिला ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो नाई ने शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद महिला थाने पहुंची पीडि़ता ने न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर, फरार आरोपी को तलाश करने में जुटी है।

महिला थाना प्रभारी शबाना परवेज ने बताया कि उखरी क्षेत्र निवासी 29 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती है। क्षेत्र में नैनी करेली जिला नरसिंहपुर निवासी नीलेश सेन भी रहता था। नीलेश क्षेत्र में ही एक कटिंग की दुकान चलाता है। नीलेश अक्सर उससे प्यार भरी बातें करता रहता था। जिसके बाद महिला युवक के झांसे में आ गयी।

गोटेगांव ले जाकर की ज्यादती
थाने पहुंची पीडि़ता ने बताया कि विगत 13 नवंबर को नीलेश उसे अपने साथ बहला-फु सलाकर गोटेगांव ले गया जहां एक होटल में शादी का प्रलोभन देकर जबरन उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद जब उसने शादी करने के लिए नीलेश पर दबाव बनाया तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता की रिपोर्ट पर रेप का प्रकरण दर्ज कर आरोपी नीलेश सेन की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button