दमोह। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरैश मंडी में आज पुलिस सहायता केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पांडे, कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार और चौकी प्रभारी राकेश पाठक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने रोजनामचा पंजी में पहली एंट्री करते हुए निर्देशों की टीप अंकित की। इस नए पुलिस सहायता केंद्र के प्रारंभ होने से क्षेत्रवासियों को अब अपनी शिकायतें दर्ज कराने में सुविधा होगी। आज से कुरैश मंडी क्षेत्र के नागरिक सीधे इस केंद्र पर पहुंचकर अपनी शिकायतें एवं आवेदन विधिवत रूप से दर्ज करा सकेंगे।
Back to top button