जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

सिहोरा में सांप्रदायिक तनाव के बाद बड़ा फेरबदल: थाना प्रभारी हटाए गए, अब प्रतीक्षा मार्को संभालेंगी कमान

जबलपुर यश भारत । सिहोरा क्षेत्र में पिछले दिनों हुए सांप्रदायिक तनाव और बिगड़ती कानून व्यवस्था को देखते हुए जबलपुर पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक स्तर पर कड़ा रुख अपनाया है। शांति व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सिहोरा थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर अब प्रतीक्षा मार्को को सिहोरा थाने की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश के अनुसार, सिहोरा के निवर्तमान थाना प्रभारी को क्राइम ब्रांच में स्थानांतरित कर दिया गया है।

​माना जा रहा है कि क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति के दौरान प्रशासनिक पकड़ को और मजबूत करने और स्थानीय नागरिकों के बीच विश्वास बहाली के लिए यह फेरबदल किया गया है।। पुलिस अधीक्षक के इस कदम को क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के प्रति पुलिस की संवेदनशीलता और सख्त रवैये के तौर पर देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button