सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के लखनवाड़ा थाना अंतर्गत सीलादेही हाईवे में 8-9 अक्टूबर की रात चैकिंग के दौरान एक कार वाहन में मिले हवाला के 2 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये का बड़ा हिस्सा का हड़पने के प्रयास में फंसी एसडीओपी पूजा पांडे, एसआइ अर्पित भैरम सहित 11 पुलिस कर्मियों को 2 दिन की रिमांड के बाद आज शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया है। और वहां से जेल भेज दिया गया है। पुलिस पुलिस बल की मौजूदगी व सुरक्षा के बीच न्यायालय से जेल के लिए रवाना किया गया। मासूम बच्चे के साथ एसडीओपी पूजा पांडे न्यायालय पहुँची थी।
जिन पुलिसकर्मियो को जेल भेज गया है उन 11 पुलिस कर्मियों पर लखनवाड़ा थाना में डकैती, अपहरण व आपराधिक षडयंत्र जैसी संगीन धाराओं में 14 अक्टूबर को दर्ज एफआइआर मामले में आइजी के निर्देशन में गठित विशेष जांच दल (एसआइटी) प्रकरण में विवेचना कर रहा है। 11 पुलिस कर्मियों में एसडीओपी पूजा पांडे, एसआइ अर्पित भैरम, एसडीओपी कार्यालय का चालक आरक्षक रितेश वर्मा, रीडर प्रधान आरक्षक रविंद्र उइके, प्रधान आरक्षक माखन इनवाती, आरक्षक योगेंद्र चौरसिया, जगदीश यादव, गनमैन केदार बघेल, सुभाष सदाफल व बंडोल थाना के आरक्षक नीरज राजपूत, राजेश जंघेला के नाम शामिल हैं।