देश

साधूराम स्कूल में चोरी, कम्प्यूटर, प्रिंटर एवं प्रोजेक्टर ले गए चोर

कटनी, यशभारत। शहर के मध्य में स्थित एक शदी पुराने साधूराम स्कूल में चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए स्कूल में धावा बोलते हुए हजारों रूपए का सामान चोरी कर लिया। वारदात का पता दूसरे दिन उस समय लगा, जब स्टाफ स्कूल पहुंचा। चोरी की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारीके मुताबिक साधूराम स्कूल में विगत 24 मार्च को अज्ञात चोरों ने स्कूल के अंदर प्रवेश किया और स्कूल के अंदर से कम्प्यूटर, प्रिंटर, सीपीयू एवं प्रोजेक्टर का सेटप पार कर दिया। जिसकी कीमत करीब 45 हजार रूपए आंकी गई है। चोरी की रिपोर्ट सुमनलता सोंलकी पति नवीन सोलंकी निवासी रपटा पेट्रोल पंप के पास खिरहनी फाटक द्वारा कोतवाली में दर्ज कराई गई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध धारा 303(2) बी एन एस के तहत मामला दर्ज किया है और पतासाजी शुरू कर दी है।IMG 20250328 WA0810

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button