मध्य प्रदेशराज्य

साडू से विवाद : रिसेप्शनिस्ट का अपहरण : मारपीट की और बाद में रोड पर छोड़कर हो गए फरार 

Table of Contents

ग्वालियर l थाटीपुर थाना क्षेत्र में होटल के बाहर खड़े एक रिसेप्शनिस्ट का कार सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। आरोपियों ने उसे कार में बैठाकर शहर में घुमाते हुए मारपीट की और बाद में गोविंदपुरी रोड पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

घटना गायत्री विहार स्थित बागवान होटल के बाहर की है। सेमरा गांव निवासी श्यामू राणा होटल में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करते है। वह अपने दोस्तों के साथ होटल के गेट पर खड़ा था, तभी काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार आकाश राणा, हिमांशु राणा, कुनाल राणा और एक अन्य युवक वहां पहुंचे और उसे जबरन कार में बैठाकर ले गए।

आरोपी श्यामू राणा को कार में बंधक बनाकर शहर की सड़कों पर कई किलोमीटर तक घुमाते रहे। इस दौरान वे उससे मारपीट करते रहे और उसके साडू उप्पे राणा के बारे में पूछताछ करते रहे।

पीड़ित ने बताया कि आरोपियों का उसके साडू उप्पे राणा से विवाद चल रहा था। जब उसने बताया कि उसकी खुद अपने साडू से बातचीत नहीं होती, तो आरोपियों ने मारपीट के बाद उसे गोविंदपुरी चौराहे के पास छोड़ दिया।

होटल के बाहर लगे CCTV कैमरे में अपहरण की पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज सामने आने के बाद पीड़ित ने थाटीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

थाटीपुर थाना पुलिस के अनुसार शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ शनिवार रात अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button