मध्य प्रदेशराज्य

सांडों के झुंड ने बुजुर्ग को मारी टक्कर : सड़क पर गिरे, लोगों ने पहुंचाया अस्पताल; नपा पर लापरवाही का आरोप

Table of Contents

मंडलाl शहर में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को सराफा क्षेत्र के पास गली में तेज रफ्तार से दौड़ते सांडों के झुंड ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे से शहर में आवारा पशुओं से उत्पन्न खतरे को लेकर चिंता बढ़ गई है। छोटेलाल सोनी (75) जो सहकारी समिति से सेवानिवृत्त हैं, अपने घर के सामने खड़े थे। तभी अचानक 4-5 सांडों का एक झुंड उनकी ओर दौड़ता हुआ आया। इससे पहले कि वे संभल पाते, आगे चल रहे एक सांड ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े। गनीमत रही कि पीछे आ रहे सांड उन्हें कुचलने के बजाय कूदकर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल बुजुर्ग की मदद की। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। ये पहली घटना नहीं है, हाल ही में सांडों के आपसी झगड़े के दौरान एक सांड दुकान में घुस गया था, जिससे दुकानदार को काफी नुकसान हुआ था। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सांडों की धमाचौकड़ी अब रोजमर्रा की बात हो गई है, जिससे सुबह-शाम सड़कों पर निकलना जोखिम भरा हो गया है, खासकर बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं के लिए।

नागरिकों का आरोप है कि नगर पालिका को इस समस्या के बारे में कई बार सूचित किया गया है, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। शहर में न तो आवारा पशुओं को पकड़ने की कोई प्रभावी व्यवस्था है और न ही उन्हें शहर से बाहर रखने का कोई स्पष्ट योजना। शहरवासियों ने नगर पालिका से तत्काल प्रभाव से आवारा पशुओं को पकड़ने, उनके लिए सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था करने और नियमित निगरानी शुरू करने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक ठोस कदम नहीं उठाए जाएंगे, तब तक मंडला की सड़कों पर यह खतरा बना रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button